Citizens Greetings to Dr Madhav Singh Independent Director of ONGC
citizens greetings to dr madhav singh independent director of ongc, citizens greetings to dr madhav singh, citizens greetings to independent director of ongc, madhav singh independent director of ongc, dr madhav singh shrimadhopur
ओएनजीसी के स्वतंत्र निदेशक डॉ. माधव सिंह का नागरिक अभिनंदन
केंद्र सरकार द्वारा ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) में डॉ. माधव सिंह को स्वतंत्र निदेशक मनोनीत करने पर शनिवार को रोटरी क्लब भवन परिसर में डॉ. सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस दौरान रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज, सहारा इंडिया, एमजी पीजी कॉलेज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व नागरिकों ने डॉ. सिंह का अभिनंदन किया।
इस दौरान रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष व सहारा इंडिया के रीजनल एडवाइजर व स्थानीय वरिष्ठ प्रबंधक दिलीप सिंह शेखावत, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कसेरा, सुरेश चोटिया, संतोष सोनी, गिरिराज कयाल, पुरुषोत्तम शर्मा, विजय सैनी, पार्षद बाबूलाल शर्मा, मोहरसिंह खर्रा, डॉ. वीके सैनी, विजेंद्र पूनिया, अशोक सैनी, पूर्व पंस सदस्य नागेश शर्मा, सागरमल बजाज, सागरमल शर्मा, फतेहचंद सोनी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व नागरिक मौजूद थे।
गौरतलब है कि डॉ. माधव सिंह वर्तमान में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के साथ विहिप के जिला अध्यक्ष भी हैं।
Source - Dainik Bhaskar
Link - https://epaper.bhaskar.com/detail/919283/83506226967/rajasthan/30012022/423/image/
0 Comments