नींदड़ के किले का इतिहास - Nindar Fort History

Nindar Fort History, इसमें जयपुर के नींदड़ में मौजूद नींदड़ के किले के इतिहास के बारे में जानकारी है।

आज हम आपको प्राचीन आमेर रियासत की बारह कोटड़ी यानी आमेर रियासत के बारह प्रमुख ठिकानों में से एक नींदड़ ठिकाने में मौजूद फोर्ट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

एक पहाड़ी पर मौजूद यह फोर्ट अब खंडहर जैसा हो गया है। पहाड़ी की हाइट ज्यादा नहीं है इसलिए फोर्ट तक पैदल जाने के लिए पगडण्डी जैसा पथरीला रास्ता बना हुआ है।

स्क्वायर शेप में बने हुए इस फोर्ट के चारों कोनों पर चार गोल बुर्ज बनी हुई हैं। फोर्ट के गेट से अंदर जाने पर फोर्ट के बीच में ज्यादातर जगह खाली ही दिखाई देती है।

फोर्ट के एक किनारे पर पानी के लिए बेसमेंट जैसी शेप में टांका बना हुआ है जिसमें बारिश का पानी इकठ्ठा होता रहता है। समय के साथ अब यह टांका भी टूटने की कगार पर आ गया है।

फोर्ट के मजबूत परकोटे के पास छोटे-छोटे कमरों के अवशेष आज भी दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है कि यह फोर्ट सैनिक गतिविधियों के काम आता था।

फोर्ट से चारों तरफ दूर-दूर तक का सुन्दर नजारा दिखाई देता है। यहाँ से पूरा नींदड़ कस्बा दिखाई देता है। फोर्ट के पास ही भक्तावर सिंह भोमिया जी का मंदिर बना है।

पहाड़ी के नीचे नींदड़ महल या हवेली बनी है जिसमें नींदड़ ठिकाने के ठिकानेदार रहा करते थे। इस महल की हालत अच्छी दिखाई देती है और शायद ये आज भी काम में आता है।

नींदड़ का इतिहास - History of Nindar


अगर हम नींदड़ के इतिहास के बारे में बात करें तो इसे 14वीं शताब्दी में आमेर के राजा उदयकरण के एक पुत्र राव शिवब्रह्म या श्योब्रह्म ने बसाया था जिन्हें नींदड़ और इसके आसपास के 51 गाँव जागीर के रूप में मिले थे।

राव श्योब्रह्म के वंशज श्योब्रह्मपोता कहलाते हैं। आमेर के महाराजा मानसिंह के समय नींदड़ में रावत गोपालदास हुए जिन्होंने इनके साथ अफगानिस्तान में कई युद्ध लड़े।

इनके युद्ध कौशल से प्रभावित होकर इन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी के लिए रावत टाइटल का अधिकार दिया गया। ऐसा बताया जाता है कि नींदड़ के किले का निर्माण रावत गोपालदास ने ही करवाया था।

नींदड़ के रावत जोरावर सिंह भी एक कुशल योद्धा थे और इन्होंने भी कई युद्धों में भाग लिया। महाराजा सवाई जय सिंह ने इन्हें अपनी सेना के लिए मीर बक्शी नियुक्त किया था। बताया जाता है कि जयपुर का जोरावर सिंह गेट इनके नाम पर ही है।

नींदड़ फोर्ट कैसे जाएँ? - How to reach Nindar Fort?


अब हम बात करते हैं कि नींदड़ फोर्ट कैसे जाएँ? जयपुर रेलवे स्टेशन से नींदड़ फोर्ट की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है।

यहाँ पर जाने के लिए आपको सीकर रोड़ पर हरमाड़ा पुलिस स्टेशन से पहले जयरामपुरा मोड़ पर लेफ्ट टर्न लेना होगा। इसके बाद नींदड़ घाटी क्रॉस करके आगे गली में लेफ्ट मुड़कर अपना वाहन पार्क करना है।

इस जगह से आपको पहाड़ी के ऊपर पगडंडी पर पैदल चलकर जाना है। पहाड़ी की ऊँचाई ज्यादा नहीं है इसलिए कोई भी व्यक्ति आसानी से फोर्ट तक जा सकता है।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने