राजा ने कर्ज चुकाने के लिए दे दी ये शानदार हवेली - Real owner of Rampuria Haveli

राजा ने कर्ज चुकाने के लिए दे दी ये शानदार हवेली - Real owner of Rampuria Haveli, इसमें बीकानेर की रामपुरिया हवेली के वास्तविक मालिक की जानकारी है



आज हम आपको रामपुरिया परिवार द्वारा बनवाई गई रामपुरिया हवेली के बारे में बताने जा रहे हैं जो नौ हवेलियों का एक ग्रुप है।

यह हवेली इतनी ज्यादा भव्य है कि ये अपनी शानो-शौकत और आर्किटेक्चर में देसी ही नहीं विदेशी हवेलियों को भी पीछे छोड़ देती है।

इन हवेलियों के बीच की पतली गलियों में घूमते समय आपको ऐसा लगेगा ही नहीं कि आप भारत के किसी शहर में घूम रहे हैं। ये तंग गलियाँ, इनमें घूमने वालों को यूरोप के किसी शहर में घूमने जैसा एहसास कराती हैं। 

इन हवेलियों में से एक हवेली को टाइटैनिक हवेली कहते हैं क्योंकि इस हवेली के सामने का हिस्सा टाइटैनिक जहाज जैसा लगता है।

रामपुरिया हवेली की सबसे बड़ी खास बात यह है कि धूप की किरणों के साथ इसकी दीवारों का रंग बदलने लगता है। सुबह, दोपहर और शाम के समय हवेली का रंग बदला हुआ दिखाई देता है।

बीकानेर शहर के बीच में बनी इस हवेली के बारे में ऐसा बताया जाता है कि इसे बीकानेर के महाराज गंगा सिंह ने कर्ज चुकाने के बदले में रामपुरिया परिवार को दे दिया था। 

दरअसल महाराजा गंगा सिंह ने बीकानेर के धनी व्यापारी भँवर लाल रामपुरिया से यह कर्ज नहर बनवाने के लिए लिया था।

आज यह हवेली बीकानेर का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहाँ पर फोटोग्राफी करने के लिए देशी और विदेशी पर्यटकों की काफी भीड़ लगी रहती है।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
रमेश शर्मा

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने