फिल्म ही नहीं पहाड़ी भी है बाहुबली - Bahubali Hills Udaipur, इसमें उदयपुर की बड़ी झील के पास मौजूद बाहुबली हिल नाम के पर्यटक स्थल की जानकारी दी गई है।
उदयपुर में बड़ी झील से थोड़ा आगे जाने पर बाहुबली हिल्स मौजूद हैं। ये पहाड़ियाँ अब काफी प्रसिद्ध हो गई हैं और पूरे देश से फोटोग्राफी और प्री-वेडिंग शूट के लिए टूरिस्ट यहाँ पर आते रहते हैं।
बाहुबली हिल्स की चोटी से बड़ी झील की अलग ही खूबसूरती नजर आती है। यहाँ से बड़ी झील के बीच मौजूद पहाड़ी काफी ज्यादा सुंदर लगती है।
बाहुबली हिल एक सनसेट पॉइंट के रूप में काफी प्रसिद्ध हो गई है। शाम के समय इस पहाड़ी पर से ढलते सूरज को देखना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है।
पहाड़ी के सामने सज्जनगढ़ सेंचुरी और दोनों तरफ के ऊँचे पहाड़ एक अलग किस्म की थ्रिल पैदा करते हैं।
बाहुबली हिल्स पर जाने के लिए आपको पैदल चलकर जाना होगा मतलब थोड़ी ट्रैकिंग करनी होगी। ये ट्रैक ज्यादा मुश्किल नहीं है, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति बड़ी आसानी से बाहुबली हिल की चोटी पर जा सकता है।
बाहुबली हिल्स पर जाने के लिए आपको लेक से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पार्किंग पर अपना वाहन पार्क करके पैदल ऊपर जाना है।
अगर आप थोड़ी पथरीली सड़क पर बाइक चलाकर बाहुबली हिल के ऊपर जाना चाहते हैं तो आपको लेक से लगभग 4 किलोमीटर आगे पहाड़ी के चारों तरफ घूमकर दूसरी पार्किंग तक आना है।
यहाँ से आगे आप बाइक चलाकर ऊपर जा सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि आगे की चढ़ाई पर केवल पथरीली कच्ची सड़क है।
अगर आप उदयपुर घूमने गए हैं या फिर उदयपुर में ही वीकेंड पर अपनी फैमिली या फ्रेंड़स के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन जगह है।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Tags:
Tourism-In-Rajasthan