महाराणा उदय सिंह ने बनवाई उदय सागर झील - Udai Sagar Lake, इसमें उदयपुर की स्थापना के समय महाराणा उदय सिंह द्वारा बनवाई गई उदय सागर झील की जानकारी है।
उदयपुर की उदयसागर झील आयड़ नदी के पानी को रोक कर बनाई गई है। उदय सागर से निकलने के बाद इस नदी का नाम बेड़च हो जाता है जो आगे बनास नदी में मिल जाती है।
झील की पाल के एक किनारे पर उदयश्याम मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर और शिव मंदिर बने हुए हैं। ये मंदिर झील के निर्माण के समय ही बनाए गए थे।
उदयश्याम मंदिर की बाहरी दीवारों और छत पर बहुत सी कलात्मक मूर्तियाँ बनाई गई हैं। मंदिर में भगवान विष्णु विराजित हैं और मंदिर के बाहर उनका वाहन गरुड़ मौजूद है। पाल पर कुछ छतरियाँ बनी हुई हैं।
इन छतरियों के आगे कालिका माता का मंदिर बना हुआ है। पाल के आसपास कुछ और मंदिरों के खंडहर मौजूद हैं। ऐसा बताया जाता है कि इन मंदिरों को महाराणा राज सिंह के समय औरंगजेब ने तुड़वा दिया था।
पाल से आगे उदयसागर भेरूनाथ जी और नारसिंह माता का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर के पीछे की तरफ झील के गेट बने हुए हैं। इन गेट के पास सिंचाई के लिए राइट और लेफ्ट साइड में दो नहरें निकलती हैं।
जब झील में पानी छलक जाता है तब इसके गेट खोल दिए जाते हैं। उस समय ये जगह एक पिकनिक स्पॉट में बदल जाती है। गेट से बहता पानी बड़ा सुंदर लगता है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।
झील के गेट से जाने वाली लेफ्ट साइड की नहर पर थोड़ा आगे की तरफ महाराणा जगत सिंह द्वारा बनवाए गए दो महल मौजूद हैं। अब ये महल पूरी तरह खंडहर में बदल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Tags:
Tourism-In-Rajasthan