सात झरनों वाला सेवन फॉल वाटरफॉल - Seven Fall Waterfall Banka Bijoliya

सात झरनों वाला सेवन फॉल वाटरफॉल - Seven Fall Waterfall Banka Bijoliya, इसमें भीलवाड़ा में बिजोलिया के पास बांका गाँव के सेवन फॉल वाटरफॉल की जानकारी है।



भीलवाड़ा में बिजोलिया के पास एक झरना है जिसे सेवन फॉल के नाम से जाना जाता है। इस झरने के नाम से ही अंदाज लग जाता है कि यहाँ पर एक साथ 7 झरने बहते हैं।

बारिश के मौसम में बहने वाला यह झरना तब शुरू होता है जब जूड़ का नाका बाँध के पानी से बांका गाँव का ऐनीकट पूरा भरकर छलक जाता है।

ऐनीकट से बहकर यह पानी सात भागों में बँटकर जब 25-30 फीट ऊँची चट्टानों से दो बार गिरता है तो बड़ा सुंदर लगता है।

यह झरना दो भागों में गिरता है। पहले भाग में यह सबसे ऊपर वाली चट्टान से नीचे दूसरी चट्टान पर गिरता है। इसके बाद यह कुछ दूरी तक समतल जगह पर बहकर वापस नीचे गिरता है।

दुबारा नीचे गिरने के बाद इसका पानी इकट्ठा हो जाता है जो एक छोटे कुंड या तालाब जैसा रूप ले लेता है। लोग इसमें स्विमिंग पूल जैसा मजा लेते हैं।

इसके बाद झरने से गिरा हुआ यह पानी बहता हुआ भीमलत बाँध में चला जाता है। झरने के पास घनी हरियाली है जिसकी वजह से इस जगह की सुंदरता और बढ़ जाती है।

बूंदी रोड़ पर बिजोलिया से साढ़े बारह किलोमीटर दूर इस जगह पर जाने के लिए बांका गाँव तक पक्की सड़क है लेकिन उसके बाद लगभग आधा किलोमीटर का कच्चा रास्ता है।

आपको बता दें कि ये झरना भड़क महादेव वाले झरने से अलग लोकेशन पर है। ये झरना बांका गाँव में है जबकि भड़क महादेव झरना तीखी और मानगढ़ की पहाड़ियों में है।

सात झरनों वाले सेवन फॉल की लोकेशन - Location of Seven Fall Waterfall



सात झरनों वाले सेवन फॉल का वीडियो - Video of Seven Fall Waterfall




सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
रमेश शर्मा

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने