पिछोला और फतहसागर के बीच छिपी हुई झील - Swaroop Sagar Lake Udaipur

पिछोला और फतहसागर के बीच छिपी हुई झील - Swaroop Sagar Lake Udaipur, इसमें उदयपुर शहर के बीच में एक छिपी हुई शानदार झील के बारे में जानकारी दी गई है।

Swaroop Sagar Lake Udaipur

उदयपुर की स्वरूप सागर झील भी पिछोला और फतेहसागर झील की तरह काफी सुन्दर है लेकिन साइज के मुकाबले में ये इन दोनों से काफी छोटी है।

यह झील एक डैम जैसी शेप में बनी हुई है जिसके एक तरफ चार मजबूत गेट लगे हुए हैं। जब झील पूरी तरह भर जाती है तब ये गेट खोले जाते हैं।

चूँकि स्वरुपसागर झील भी पिछोला का ही एक पार्ट है इसलिए इसकी भराव क्षमता भी पिछोला की तरह 11 फीट है।

पिछोला झील से पानी की आवक स्वरूप सागर में होती है। यह झील स्वरूप सागर लिंक नहर गेट के जरिये फतेहसागर झील से जुड़ी हुई है।

जब स्वरूप सागर झील भर जाती है तब इस लिंक नहर के जरिये इसका पानी फतेहसागर में छोड़ा जाता है यानि फतेहसागर को स्वरूप सागर लिंक नहर के द्वारा पिछोला के पानी से भरा जाता है।

जब फतेहसागर भी निश्चित भराव क्षमता तक भर जाती है तब स्वरूप सागर लिंक नहर को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद इसके चारों गेट खोल दिए जाते हैं।

गेट खोलने पर इसका पानी स्वरूप सागर पुलिया (हिंदुस्तान जिंक पुलिया) के नीचे से बहता हुआ गुमानिया या मानिया नाले से होते हुए आयड़ नदी के जरिए उदयसागर में चला जाता है।

स्वरूप सागर झील का निर्माण महाराणा स्वरूप सिंह (1842-1861 ईस्वी) ने पीने के पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए करवाया था।


स्वरूप सागर झील के एक तरफ लम्बी पाल है जिसके ऊपर कुछ सुन्दर छतरियाँ बनी हैं। इस जगह पर सिर्फ लोकल लोग ही आते हैं क्योंकि ज्यादातर पर्यटकों को तो इसके बारे में पता ही नहीं है।

पाल के पास में नगर निगम द्वारा बनवाया गया एक सुन्दर गार्डन है जिसका नाम हेडगेवार पार्क है। पार्क के पास एक पुरानी भूतिया सी बिल्डिंग है जिसे किसी समय का होटल बताया जाता है।

कहा जाता है कि किसी जमाने में इसमें कई फिल्म कलाकार रुके हुए हैं जिनमें दिलीप कुमार, देवानंद आदि शामिल हैं।

स्वरूप सागर झील की लोकेशन - Location of Swaroop Sagar Lake



स्वरूप सागर झील का वीडियो - Video of Swaroop Sagar Lake



डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
रमेश शर्मा

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील – हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख सकते हैं: ramesh3460@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने