फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध गाँव - Maharkalan is famous for shooting films

फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध गाँव - Maharkalan is famous for shooting films, इसमें सामोद के पास महारकलाँ गाँव के बारे में जानकारी दी गई है।



सामोद और उसके आसपास का एरिया फिल्मों की शूटिंग के लिए हमेशा से प्रायोरिटी में रहा है क्योंकि इस जगह पर पहाड़, रेगिस्तान, जंगल, हवेलियाँ, महल, किले आदि वो सबकुछ है जो एक फिल्मकार को चाहिए होता है।

सामोद के महल में तो इतनी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है कि उन्हें एक जगह पर ढंग से बताना मुश्किल है लेकिन आज हम आपको सामोद के पास की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर भी बहुत सी फिल्मों की शूटिंग हुई है।

ये जगह एक छोटा सा गाँव है जिसका नाम है महारकलां। इस गाँव में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है जिनमें बटवारा, करण अर्जुन, दाता, लोहा, युगांधर, इतिहास, मेहंदी, मैदान-ए-जंग, बीस साल बाद, कोयला, सोल्जर, औजार आदि के नाम शमिल हैं।

वैसे अब यह गाँव मालेश्वर महादेव मंदिर और उसके बगल में बहने वाले झरने के कारण काफी प्रसिद्ध हो गया है लेकिन लोगों को आज भी नहीं मालूम है कि इस गाँव में कई ऐसी जगह है जहाँ पर कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग हुई है।

गाँव की गलियों, हवेलियों और पहाड़ों को तो आपने फिल्मों में देखा ही होगा लेकिन हम बात करते हैं गाँव के बीच मौजूद उस चौक की जिसमें बहुत सी फिल्मों का काफी हिस्सा शूट हुआ है। यह चौक महारकलां बस स्टैंड से मंदिर की तरफ जाने पर गेट से थोड़ा आगे की तरफ है।

इस चौक में बरगद के कुछ पेड़ मौजूद हैं जिनमें से एक पेड़ वह है जो काफी बड़ा और पुराना है और इसके नीचे कई कलाकारों ने शूटिंग की है।

इस चौक के एक किनारे पर एक छतरी बनी हुई जिसे हम कई फिल्मों में देख चुके हैं। चौक के बगल में मौजूद हवेली जिस पर अब पीला रंग हो गया है वो पुरानी फिल्मों में अपने ऐतिहासिक रूप में नजर आती है।

हम चौक के 36 साल पुराने रूप को 1989 में आई फिल्म बटवारा के बरगद के नीचे मुखिया की गाँव वालों के साथ मीटिंग और पास में धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के खाट पर सोने वाले सीन में देख सकते हैं। करण अर्जुन फिल्म में भी यह जगह नजर आई है।

अगली बार आप मालेश्वर घूमने जाएँ तो महारकलां गाँव से गुजरते समय इस चौक को ध्यान से देखकर सोचें कि इसमें ऐसी क्या खास बात है जो ये किसी जमाने में बॉलीवुड की पसंदीदा जगह रहा है।

फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध गाँव महारकलाँ की मैप लोकेशन - Map location of Maharkalan Village Film Location



फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध गाँव महारकलाँ का वीडियो - Video of Maharkalan Village Film Location



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
रमेश शर्मा

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने