Arsi Vilas Udaipur - इसमें उदयपुर की पिछोला झील में एक टापू पर महाराणा अरी सिंह द्वारा 18वीं शताब्दी में बनाए गए अरसी निवास के बारे में जानकारी दी है।
उदयपुर की प्रसिद्ध पिछोला झील के छोटे बड़े टापुओं में अर्सी (अरसी) विलास नाम का एक टापू है जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। झील के बीच में लेक पेलेस और उदय विलास के बीच में मौजूद इस टापू पर अर्सी विलास नामक महल बना हुआ है जिसे 18 वीं शताब्दी में महाराणा अरी सिंह ने बनवाया था।
महाराणा अरी सिंह को अड़सी या अरसी नाम से भी जाना जाता है इसलिए यह जगह उनके नाम पर यानी अर्सी विलास के नाम से प्रसिद्ध हुई।
कहा जाता है कि महाराणा अरी सिंह ने इस टापू का निर्माण शाम के समय सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए करवाया था। यही कारण है कि यह स्थान "सनसेट पॉइंट" के रूप में भी जाना जाता है।
इसके अलावा इस टापू का उपयोग प्रशासनिक सुरक्षा, राज परिवार के आराम स्थल और छोटी–मोटी शिकारगाह के रूप में भी किया जाता था।
झील के बीच में अर्सी विलास टापू पर एक छोटा महल है। महल के पीछे हेलीपैड बना हुआ है जिससे पता लगता है कि इस टापू को हेलीपैड के रूप में काम मे लिया जाता है।
इस महल से सिटी पैलेस, जगमंदिर और जगनिवास का बड़ा सुंदर दृश्य दिखाई देता है। अब यह जगह बर्ड वॉचिंग स्पॉट के साथ बर्ड सेंचुरी के रूप में जानी जाती है।
अर्सी विलास भले ही जग मंदिर और जग निवास जितना प्रसिद्ध ना हो लेकिन पक्षी प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए एक अनमोल धरोहर है।
अरसी विलास की मैप लोकेशन - Map location of Arsi Vilas Udaipur
अरसी विलास का वीडियो - Video of Arsi Vilas Udaipur
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Tags:
Tourism-In-Rajasthan